लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की अवध विहार योजना में सोमवार को रियल एस्टेट कंपनी के अकाउंटेंट ने कुकर से पत्नी का सिर-चेहरा कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के सामने कूद गया।
विज्ञापन
2 of 8
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
उसके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ-पैर टूट गए। उसकी हालत गंभीर है। महिला के परिजनों ने अकाउंटेंट और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीतापुर के पिसावां के उदयपुर गांव निवासी 30 वर्षीय नितिन मिश्रा की शादी पिछले साल आठ मई को पास के ही गांव महम्मदापुर की आयुषी (28) से हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
वह मेदांता अस्पताल में नर्स थीं। दोनों अवध विहार योजना में किराये के मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर पति-पत्नी में विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि नितिन ने कुकर से सिर, चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर आयुषी को मार दिया।
4 of 8
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
फिर वहां से भागा और करीब चार बजे चौधरीखेड़ा गांव के पास ट्रेन के सामने कूद गया। उसे गंभीर हालत में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात की जानकारी पर आयुषी की मां पिंकी देवी, बहन अंशिका और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नितिन व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नितिन की हालत गंभीर बनी है। अस्पताल में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
6 of 8
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
...ऐसे पता चला कि नितिन ने पत्नी को मारा
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह के मुताबिक ग्रामीणों ने युवक के ट्रेन से घायल होने की सूचना पुलिस को दी। घायल के पास से मिले दस्तावेजों से पता चला कि यह नितिन मिश्रा है। उसके फोन से आयुषी को कॉल की तो रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
7 of 8
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा नंबर डायल किया जो आयुषी के साथ काम करने वाली नर्स का था। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी। वह आयुषी को नितिन के घायल होने की जानकारी देने घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा खुला है। अंदर गई तो आयुषी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। तब उसने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का दावा... पैसों के लिए मार डाला
आयुषी के पिता अनंत प्रकाश का तीन साल पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। मां पिंकी ने बताया कि नितिन अक्सर पैसे को लेकर आयुषी को प्रताड़ित करता था। कई बार उसे रुपये दिए भी गए। वह व्यापार करने के लिए और रुपये मांग रहा था। इस बीच पिंकी ने कुछ जमीन खरीदी, जिसका नितिन विरोध कर रहा था। वह आयुषी से खुन्नस रखने लगा। आरोप लगाया कि रकम न देने के कारण नितिन ने आयुषी की हत्या की।