फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हाहाकार: गर्मी और जानलेवा... 171 की मौत, उरई सबसे गर्म; जानें कब तक तपिश से राहत के आसार नहीं

Wed, 19 Jun 2024 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
UP Weather - फोटो : अमर उजाला
झुलसाती गर्मी और जानलेवा हो गई है। मंगलवार को गर्मी के चलते यूपी में 171 लोगों की मौत हो गई। कानपुर और बुंदेलखंड के जिले दिनभर सबसे ज्यादा तपते रहे। उरई 46.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर की रात 35.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रही। हालांकि, मंगलवार शाम को यूपी के कई शहरों में आंधी आई और बारिश हुई।

 
विज्ञापन

2 of 8
अपने बच्चे को गर्मी से बचाने के लिए दुपट्टे से बचाव कर लेकर जाती महिला
मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच से लेकर सात डिग्री तक अधिक रहा। बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर झांसी में बारिश हुई। प्रयागराज और आसपास के जिलों में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ और बरेली में जून की तीसरी सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री रहा, जबकि बरेली में 32.1 डिग्री रहा।

 
विज्ञापन

3 of 8
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
उत्तरी तराई क्षेत्रों में आज से राहत संभव
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी तराई इलाकों में गरज-चमक के साथ 19 जून से हल्की बारिश शुरू होगी। इससे उत्तरी तराई इलाकों में प्रचंड लू से राहत मिल सकती है। शेष क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 

4 of 8
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
पूर्वांचल में 64, कानपुर-बुंदेलखंड में 62 और अवध में छह की जान गई
गर्मी के चलते मंगलवार को बुंदेलखंड और कानपुर मंडल में 62 लोगों की मौत हुई है। इनमें बांदा में 13, फतेहपुर में 12, कानपुर में 11, हमीरपुर में 10, चित्रकूट में आठ, महोबा में पांच और इटावा में तीन लोगों की जान गई। अवध के जिलों में भी गर्मी से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें बाराबंकी में एक होमगार्ड, रेलयात्री और रिटायर कर्मचारी की मौत हो गई। अमेठी में एक बुजुर्ग, गोंडा में एक बुजुर्ग और रायबरेली में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
पूर्वाचल के नौ जिलों में 64 लोगों की मौत हो गई। इनमें मिर्जापुर में 15, वाराणसी में 18, बलिया में 12, गाजीपुर और चंदौली में सात-सात, सोनभद्र में दो, आजमगढ़, भदोही और मऊ में एक-एक की जान गई है।
विज्ञापन

6 of 8
पूरे प्रदेश में गर्मी का दौर चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
ब्रज क्षेत्र में 13 लोगों की जान चली गई। इनमें फिरोजाबाद के सात, मैनपुरी के तीन और आगरा के दो और मथुरा में एक की मौत हुई है। बरेली, लखीमपुर खीरी में भी एक- एक की जान गई है। प्रयागराज और आसपास 20 और गोरखपुर-बस्ती मंडल में चार लोगों की मौत हुई है।

 
विज्ञापन

7 of 8
गर्मी से बचने के लिए नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज, वाराणसी को मिली राहत
विंध्य क्षेत्र में बादल और छिटपुट बारिश के चलते प्रयागराज में लगातार दो दिन तक सर्वाधिक गर्म रहने के बाद मंगलवार को कुछ राहत रही। 47 पार चल रहा पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पारे में 5.1 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

सर्वाधिक गर्म शहर

8 of 8
भीषण गर्मी का अलर्ट - फोटो : PTI
 
शहर तापमान
कानपुर 46.3
अलीगढ़ 45.4
लखनऊ 45.3
झांसी 45.3
अयोध्या 45.0
आगरा 45.2
बहरइच 45.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें