यूपी के लखनऊ सीतापुर हाइवे पर सुबह साढ़े पांच बजे एक दर्दनाक हादसा। पिकप और इनोवा की जबरदस्त भिंडत से एक दरोगा की जान चली गई।
विज्ञापन
सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर दर्दनाक हादसा, तस्वीरें...
2 of 4
लखनऊ सीतापुर हाइवे पर कमलापुर में एक खड़ी पिकप से इनोवा टकरा गई। इस गाड़ी के अंदर निलंबित दरोगा रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी और उनकी पत्नी सुनीता सवार थे। इनकी गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था। पिकप से टकराने के बाद गाड़ी पलट गई। ड्राइवर और सुनीता घायल हो गए। वहीं दरोगा रविन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर दर्दनाक हादसा, तस्वीरें...
3 of 4
इनोवा जिस पिकप से टकराई थी उसमें भी दंपती अंशु गुप्ता और सुधा गुप्ता सवार थे। ये दंपती देवरिया जा रहे थे। हादसे में ये दोनों भी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दरोगा रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी किसी कारण से निलंबित थे। ये अपनी पत्नी के साथ एक पेशी के लिए हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से लखनऊ को लौट रहे थे। उसी समय ये हादसा हुआ।