फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में तीन तेज रफ्तार वाहनों में भीषण टक्कर, हादसे में तीन की मौत व एक घायल

Wed, 25 Jul 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 4
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
फैजाबाद लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसा पटरंगा थाना अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गनौली के सामने सुबह करीब सात बजे हुआ। जिसमें एक छोटा डाला जो कि कूड़ा सादात पास स्थित नवीन सब्जी मंडी से हरी सब्जी लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था, का अगला चक्का फट गया। वहीं, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक जोरदार टक्कर मारकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी सड़क को क्रॉस करते हुए किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया।

उधर, लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी का चालक जब तक गाड़ी रोक पाता तब तक वह भी ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में छोटा डाला में सवार चालक सहित तीन की लोगों की मौत हो गई।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला जिसमें से तीन की मौत हो चुकी थी। एसयूवी में सवार पांच लोगों में से चालक घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
दुर्घटना में वाहन के उड़े परखच्चे।
विज्ञापन

3 of 4
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
ट्रक सड़क पारकर दूसरी तरफ लगे शीशम के पेड़ से टकराकर रुक गया।
विज्ञापन

4 of 4
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें