तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे बस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हो गए। इसमें 23 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली और अमावां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक मृतक फतेहपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
2 of 6
रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर गड्ढे की वजह से बस के अगले हिस्से का टाईराड टूट गया, जिससे चलते वह अनियंत्रित हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खड्ड से निकालकर लोगों को बाहर निकला। लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
3 of 6
रायबरेली के गुरुबख्शगंज चौराहा से टूरिस्ट बस करीब 80 लोगों को लेकर अयोध्या जा रही थी। रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर मोहनगंज थाना क्षेत्र के सटवा गांव के पास गड्ढे में बस के जाने से आगे के हिस्से का टाईराड टूट गया। ऐसे में बस अनियंत्रित हो गई और खड्ड में जाकर पलट गई। यह घटना देर रात करीब एक बजे के आसपास हुई। मोहनगंज थानेदार रामराघव सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। (घायलों का हालचाल लेते डीएम)
4 of 6
क्रेन मंगाई और उसकी मदद से बस को बाहर निकालकर उस पर सवार लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार शर्मा (48) पूरे मंगला थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर और बसंतलाल (45) निवासी चंदेमऊ थाना गुरुबख्शगंज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
इसमें से 23 लोगों की हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों जिला अस्पताल तो कुछ लोगों को अमावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। रायबरेली डीएम अनुज कुमार झा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मोहनगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सीएमएस समेत अन्य अस्पताल के स्टाफ से घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
ये हुए गंभीर रूप से घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल दुलारा (45), शोभा (16), मायादेवी (24), नितिन (7), ललऊ (21) निवासी गुरुबख्शगंज, अर्जुन कुमार (12), धनसो देवी (35), शीला देवी (30) खीरों कस्बा, रामशेर (45), बाबूदेई (45) निवासी खीरों और बस चालक सुशील कुमार शर्मा निवासी पूरे मंगला थाना हुसैनगंज, फतेहपुर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बुधना (70), चंद्रकली (40), नीलम (21), अंश (3) निवासी खीरों, शिव प्यारी (60), अनीता (20), गंगावती (60), रामावती (40), अंकुर त्रिवेदी (5), अनीता (3) निवासी गुरुबख्शगंज और विमला (35), कुमारी रत्ना (12), अनिल कुमार (13) निवासी खीरों को अमावां सीएचसी में भर्ती कराया गया।