फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार स्टंटबाजों ने ली बाइक सवार की जान, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 16 Sep 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
निगोहां में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे स्टंट कर रही एक कार एक खंभे से टकराने के बाद बाइक सवार किसान रामनरेश रावत (50) को रौंदते हुए पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चार-पांच बार पलटने के बाद 50 मीटर से ज्यादा घिसटती चली गई। 
विज्ञापन

2 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
हादसे में घायल किसान, बाइक चला रहे उसके भतीजे नीलेश (20) व गांव के ही सुरेंद्र पाल उर्फ गुड्डू (21) को सीएचसी ले जाया गया। उपचार के दौरान रामनरेश ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिवारीजन व ग्रामीण शव लेकर घटनास्थल पहुंचे और मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह,सीओ मोहनलालगंज अजय जायसवाल और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

3 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुला। इस दौरान दो घंटे तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। एसओ अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि हादसा करीब साढ़े चार बजे हुआ। रामनरेश अपने भतीजे नीलेश को दवा दिलाने कस्बा आया था। साथ में सुरेंद्र भी था। बाइक नीलेश ही चला रहा था। 

4 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
लौटते वक्त मस्तीपुर गांव के पास हाईवे में पीछे से तेज गति से आ रही काले रंग की एक कार खंभे से टकराकर सीधे उनकी बाइक में जा घुसी। रामनरेश कार में फंसकर कुछ दूर घिसटता चला गया। इसके बाद बेकाबू कार पलट गई। कार चार-पांच बार पलटी और घिसटती हुई सड़क किनारे रुक गई। कार सवार लोग उतरकर भाग निकले। 
विज्ञापन

5 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने मॉडर्न कंट्रोलरूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और घायलों को सीएचसी भेजा जहां रामनरेश ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिवारीजन शव लेकर घटनास्थल आ गए और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों का कहना था कि कार एक लड़की चला रही थी। उसके साथ कई लड़के थे जो शराब पी रहे थे। एसओ ने बताया कि कार जब्त कर ली गई है। कार दखिना गांव के हरिश्चंद्र तिवारी के बेटे विकास तिवारी के नाम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने सड़क के बीच बल्ली रखकर रास्ता बंद कर दिया।  इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। यह एंबुलेंस मरीजों को लेकर पीजीआई जा रही थी। एंबुलेंस चालकों ने रास्ता बदल दिया।रामनरेश के परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा चार बेटियां ममता (22), सविता (18), गायत्री (17) और विद्या (15)हैं। हादसे की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटियां रोते-रोते बेहोश हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें