फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : बीफ के शक में दो शख्स पर की गई ऐसी दरिंदगी जिसे देख कांप जाए इंसानियत

Fri, 16 Sep 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
beef case in delhi - फोटो : अमर उजाला
द‌िल्ली के कंझावला इलाके में ईद के बाद कुर्बानी के कचरे को फेंकने जा रहे दो लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने बीफ होने के शक में पीड़ितों पर हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
बीफ के शक में हुई शख्स की पिटाई - फोटो : dailymail
जिसे देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हमला करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान हाफिज अब्दुल खालिद (28) और अली हसन (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
बीफ के शक में हुई शख्स की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
अली हसन पेशे से ड्राइवर है। जबकि हाफिज अब्दुल खालिद किराड़ी प्रेम नगर स्थित मदरसे में बच्चों को तालीम देता है। बुधवार दोपहर ईद पर कुर्बानी देने के बाद देर शाम वे कचरे को टैंपो में लादकर मुंडका रोहतक रोड से रानी खेड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने टैंपो रुकवा लिया। एक उनसे पूछताछ करने लगा जबकि दूसरे युवक ने फोन कर अन्य सहयोगियों को बुला लिया।

4 of 5
बीफ के शक में हुई शख्स की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में कार सवार दर्जन भर लोग वहां पहुंचे और टैंपो में बीफ होने के शक के चलते दोनों की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ितों ने बताया कि उन लोगों ने बोरी को खोलकर भी आरोपियों को दिखाया लेकिन वे कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीफ के शक में हुई शख्स की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
इस बीच पीड़ित के परिवार वालों व अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली। मदरसे के टीचर पर हमला होने को लेकर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए रानीखेड़ा निवासी नवीन, राजू, देवेश और रसूलपुर निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें