मोहनलालगंज के शंकरखेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एक वैन चालक स्कूल जा रहे मासूम भाई-बहन को टक्कर मारने के बाद कुचलते हुए भाग निकला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई बुरी तरह से घायल हो गया। (इसी वैन ने मासूमों को कुचला।)
विज्ञापन
मासूम का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, उपद्रव
2 of 7
ग्रामीणों ने वैन की घेराबंदी कर करीब आठ किलोमीटर आगे रुकवा लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिसेंडी-मौरावां रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे मान-मनौव्वल और मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। (बच्ची की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।)
विज्ञापन
मासूम का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, उपद्रव
3 of 7
शंकरखेड़ा गांव निवासी मजदूर अरविंद यादव की बेटी दीपाली (6) बड़े भाई दीपांशु (8) संग पैदल ही रायपुर प्राथमिक स्कूल जा रही थी। सिसेंड-मौरावां रोड पर सामने से बेलगाम वैन ने दोनों को टक्कर मार दी।(बच्ची की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।)
मासूम का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, उपद्रव
4 of 7
इससे दीपाली उछलकर दूर जा गिरी और वैन चालक उसे कुलचते हुए भाग निकला। जबकि दीपांशु सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो गया। (घटना की जानकारी पर जमा भीड़।)
विज्ञापन
मासूम का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, उपद्रव
5 of 7
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। (हंगामा करते लोग।)
विज्ञापन
मासूम का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, उपद्रव
6 of 7
इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम अनिल सिंह और मोहनलालगंज इंस्पेक्टर एसएन राय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
मुआवजे पर डीएम की ओर से आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद शव हटाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वैन बंथरा के संजय गुप्ता की है। सुबह वह शिक्षिकाओं को विद्यालय में छोड़ने का काम करते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। (शव देखकर परिजन बेहाल हो गए।)