फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरे: खंभे से भिड़ी कार, चालक का सिर धड़ से अलग

Wed, 29 Jul 2015 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी लखनऊ के अलीगंज में पुरनिया ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात कार ओवरस्पीड की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। बुधवार को शुरुआती जांच-पड़ताल में इसकी पुष्टि हुई।

विज्ञापन

तस्वीरे: खंभे से भिड़ी कार, चालक ‌का सिर धड़ से अलग

2 of 6
कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद खंभे से भिड़कर पलटते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। खंभे में टकराने से कार के दरवाजे और चालक का सिर तक धड़ से अलग हो गया।

विज्ञापन

तस्वीरे: खंभे से भिड़ी कार, चालक ‌का सिर धड़ से अलग

3 of 6
एसओ अलीगंज केपी यादव ने बताया कि चालक की शिनाख्त राज कुमार बंसल (29) के रूप में ही हुई है। वह विवेकानंद पुरी हाइडिल कॉलोनी, अलीगंज का निवासी और एक निजी कंपनी में ड्राइवर था। (जांच करती पुलिस।)

तस्वीरे: खंभे से भिड़ी कार, चालक ‌का सिर धड़ से अलग

4 of 6
कंपनी की इंडिगो कार लेकर राज कुमार मंगलवार देर शाम बीकेटी में अपने चाचा वीरेंद्र से मिलने उनके घर गया था। जहां से देर रात वह लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की रफ्तार 100 किमी. प्रति घंटे से भी अधिक थी।
विज्ञापन

तस्वीरे: खंभे से भिड़ी कार, चालक ‌का सिर धड़ से अलग

5 of 6
पुरनिया ओवरब्रिज के पास अंधे मोड़ पर राज कुमार अचानक कार पर नियंत्रण खो बैठा जिससे दुर्घटना हो गई। कार खंबे से भी टकराई, जिससे राज कुमार बंसल का सिर धड़ से अलग होकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। (मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरे: खंभे से भिड़ी कार, चालक ‌का सिर धड़ से अलग

6 of 6
राज कुमार बंसल पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। भाई विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। बहन रेखा की शादी उसे करनी थी। मां सोना की दवाइयों का खर्च अब कौन उठाएगा। एक दुर्घटना ने पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। उसकी मौत के बाद परिवार सदमे में है। (मृतक राजकुमार की तस्वीर।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें