राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर आठ में शराब के नशे में रहे ड्राईवर से बेकाबू हुई सफारी ने चार वाहनों में टक्कर मार दी, जिसमें दो घायल हो गए। हादसा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हादसे में सत्येंद्र सिंह व अजय घायल हो गए। जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में जितेंद्र सिंह व परमेश को गिरफ्तार किया गया है। हादसे का एक दृश्य।