फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘वीवीआईपी ट्रेनें’ भी बदहाली का शिकार, इन गाड़ियों के एसी कोच में कूलिंग ठप, यात्री बेहोश

Tue, 26 Jun 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
गजब है रेलवे का हाल। ‘आम तो आम’ अब ‘वीवीआईपी ट्रेनें’ भी बदहाली का शिकार दिखाई दे रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस का एसी फेल होने और घुटन से एक यात्री के बेहोश होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा अवध आसाम एक्सप्रेस के चारों एसी कोच की कूलिंग ठप होने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेेन रोक दी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : डेमो
बीते शनिवार रात गोरखपुर से आनंदविहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12571) के बी-7 कोच में एसी फेल होने की शिकायत यात्री ने दर्ज करवाई। इसके बावजूद कूलिंग ठीक नहीं करवाई गई। कोच में उमस और घुटन बढ़ती चली गई और एक यात्री बेहोश हो गया।

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
मामले की शिकायत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक से की गई तो उन्होंने जल्द कार्रवाई की बात कही। इतना ही नहीं आनंदविहार से गोरखपुर आ रही हमसफर एक्सप्रेस(12572) की बी-10 बोगी में यात्रा कर रहे अखिलेश पांडेय ने सोप डिस्पेंसर नहीं होने की शिकायत की। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) में चारों एसी कोचों में कूलिंग ठप हो गई। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर दोपहर 12.40 से 1.30 बजे तक खड़ी रही। एसी ठीक कराए बगैर ट्रेन को रवाना करने की कोशिश की गई तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166) में यात्रा कर रहे कृष्णा एम. पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन दस घंटे लेट थी और एसी फेल होने से दिक्कतें बढ़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : डेमो
 गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) की बी-1 बोगी की सीट संख्या 22 पर सफर करने वाले फनींद्र के. सत्यम ने भी एसी फेल की शिकायत 138 पर दर्ज करवाई। सुनवाई नहीं हुई। चौरी चौरा एक्सप्रेस(15004) में विवेक ने एसी खराब की शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें