जेएनयू के एक कार्यक्रम में आतंकवादी अफजल गुरू को शहीद बताने पर बवाल शुरू हो गया है। लखनऊ में इसका जबरदस्त विरोध किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आतंकी अफजल गुरु को शहीद बताने वालों का लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विवि से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद जिलाधिकारी को आतंकी को शहीद कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया। संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया ने कहा कि हनुमंथप्पा जैसे वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आतंकी को शहीद कहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।