फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी यूसुफ की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, सऊदी अरब से आती थी जकात की रकम

Wed, 26 Aug 2020 06:26 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अबू युसुफ और पत्नी आयशा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गिरफ्तार हुए आईएस आतंकी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम के आर्थिक स्रोतों का पता अभी नहीं चल पाया है, लेकिन रविवार को उसकी पत्नी ने बताया था कि बीते महीनों में उसके पास सऊदी अरब से जकात के रूप में 40 हजार रुपये आए थे। ये बात माता-पिता से अलग रह रहे यूसुफ ने केवल अपनी पत्नी को बताई थी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी आयशा - फोटो : अमर उजाला
विदित हो कि सऊदी अरब में यूसुफ के मामा रहते हैं और उन्हीं के जरिए जकात का ये पैसा उसके पास आया था। हालांकि दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की पूछताछ में यूसुफ ने अपनी फंडिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
युसुफ की पत्नी - फोटो : ANI
गांव में दिखाता था दबंगई, रोक दिया था मस्जिद की मरम्मत का काम
शांत रहकर आतंकी साजिश रचने वाला मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ समय पड़ने पर दबंगई भी दिखाता था। ये कहना है बढ़ाया भैसाही गांव के लोगों का। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव की पुरानी मस्जिद की मरम्मत का काम होना था। 

 

4 of 5
Abu yusuf - फोटो : ANI
काम शुरू होते ही यूसुफ ने इसे जबरन रुकवा दिया और कहने लगा कि यदि मरम्मत हुई तो किसी की खैर नहीं। मस्जिद की देखरेख करने वालों ने विवाद के डर से काम रुकवा दिया था। वह गांव के लोगों से बातचीत भी बहुत कम ही करता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि अमेरिका का नाम सुनते ही वह आगबबूला हो जाता था। वह अक्सर कहता था कि मेरे और अल्लाह के बीच में तीसरा कोई नहीं है। उसके अंदर ये बदलाव वर्ष 2015 में सऊदी अरब से लौटने के बाद आया था। इसके पहले उसका स्वभाव सामान्य था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें