फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिजीत हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा, उस रात घर आए थे चार करीबी दोस्त

Thu, 25 Oct 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी मीरा यादव। - फोटो : amar ujala
अभिजीत उर्फ विवेक यादव की हत्या में पुलिस की रडार पर चार करीबी दोस्त भी हैं। ये चारों अभिजीत के बडे़ भाई अभिषेक के भी करीबी हैं। पुलिस चारों से पूछताछ करने के साथ उनके मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन निकाल रही है। हालांकि, पुलिस दबी जुबान यह कबूल रही है कि वारदात की रात दारुलशफा स्थित फ्लैट पर ये चारों करीबी दोस्त आए थे। इनको आते-जाते लोगों ने भी देखा था।
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्तार मीरा यादव
विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के दूसरी पत्नी मीरा यादव के छोटे बेटे अभिजीत की शनिवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मां मीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले के विवेचक प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह के मुताबिक, हत्या की रात दारुलशफा की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-137 में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कुछ करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसमें अभिजीत के चार करीबी दोस्त भी शामिल हैं। इनकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह चारों अभिषेक के भी करीबी दोस्त हैं। वारदात वाली रात ये चारो दारुलशफा फ्लैट से काफी देर रात निकले थे। ये चारों शनिवार रात काफी देर तक रहे। दो से तीन बार बाहर बालकनी में भी गए और सिगरेट पी। इसके बाद अभिषेक के साथ निकल गए।

4 of 5
विधान परिषद सभापति के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले मां पर किया था चाकू से हमला
पुलिस के मुताबिक, अभिजीत काफी गुस्सैल स्वभाव का था। उसने तीन साल विवाद के दोरान मां मीरा यादव पर चाकू से हमला कर दिया था। सिविल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां 18 टांके लगे थे। काफी मानमनौव्वल के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। परिवारीजनों के दबाव में अभिजीत ने मां से माफी मांगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
son of ramesh yadav - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले भाई को पीटा था, कपड़े फाड़कर भगाया था घर से 
पुलिस के मुताबिक, अभिजीत शराब के नशे में अक्सर मां से विवाद करता था। हत्या के कुछ दिन पहले वह मां से झगड़ा कर रहा था। इसकी जानकारी पर अभिषेक फ्लैट पर पहुंचा। उसने मां पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर तीन साल पहले इसके खिलाफ थाने में शिकायत हुई होती तो यह नौबत न आती। यह बात अभिजीत को नागवार गुजरी। उसने गुस्से में अभिजीत ने अभिषेक की पिटाई कर उसके कपडे़ फाड़ दिए थे। उसे घर से बाहर धक्का देकर भगा दिया। कुछ दिनों तक अभिषेक फ्लैट पर नहीं आता था, लेकिन मां मीरा ने उसे दोबारा बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें