फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

विज्ञापन
1 of 9
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश का हर पांचवां युवा यहां का वासी है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

2 of 9
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि 2020 तक प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय वर्तमान 33,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख 20 हजार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

3 of 9
कलाम ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। कहा कि मेट्रो, आगरा एक्सप्रेस-वे तथा सीजी सिटी जैसी योजनाएं प्रदेश को विकास के पथ पर दूर तक ले जाएंगी। इनका लाभ प्रदेश की गरीब जनता को भी मिलेगा।

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

4 of 9
इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसी नीतियां व कार्यक्रम लागू की हैं, जिनसे गरीबों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जब उनकी सरकार सत्ता में आई तब प्रदेश की लगभग सभी व्यवस्थाएं जर्जर थीं।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

5 of 9
अखिलेश यादव ने उन्हे बताया कि सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश को वापस पटरी पर लाने की थी। स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करना बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसे अब काफी बेहतर किया जा चुका है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

6 of 9
सीएम ने कहा, किसानों को हर सम्भव सहायता दी जा रही है। उन्हें उन्नत प्रजाति के बीज व प्रचुर मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकारी साधनों से सिंचाई की निशुल्क व्यवस्था की गई है
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

7 of 9
इस मुलाकात में कलाम ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव को कुछ प्रमुख बिंदुओं पर काम करने की सलाह दी।

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

8 of 9
ये प्रमुख बिंदु हैं शुद्ध पेयजल सप्लाई, अगली पीढ़ी के ग्रामीण नेतृत्व का विकास, बायोमास व सोलर पावर का इस्तेमाल करते हुए यूपी एनर्जी मिशन की स्थापना और युवाओं का कौशल विकास।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति मिले यूपी के सीएम से, जानिए क्या कुछ हुआ 'अंदर'

9 of 9
इसके अलावा एपीजे अब्दुल कलाम ने विशेषज्ञों के माध्यम से ‘इन्टरप्रेन्योर्स’ को आगे लाने,  सामाजिक उद्यमियों को बढ़ावा देनेऔर नागरिकों को तकनीक आधारित सुरक्षा मुहैया कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें