फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

Thu, 06 Mar 2014 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
गुजरात में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ में विधानसभा के सामने स्थित बीजेपी का प्रदेश कार्यालय अखाड़ा बन गया।
Trending Videos
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

2 of 14
दिल्ली में आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत के बाद बुधवार की शाम विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष भी कुछ वैसा ही नजारा दिखा।
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

3 of 14
बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे आप के कार्यकर्ताओं को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लाठियां से पीटा। इस पिटाई के बीच करीब 15 मिनट तक पुलिस यहां मूकदर्शक बनी रही।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

4 of 14
गुजरात के पाटन जिले में अरविंद केजरीवाल के रोड शो को रोके जाने के विरोध में आप के कार्यकर्ता यहां भी बीजेपी वालों से भिड़ गए।
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

5 of 14
करीब 15 मिनट तक जमकर लाठीबाजी हुई। कई आप कार्यकर्ताओं की पिटाई भी हुई। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप वालों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

6 of 14
पु‌लिस के मुताबिक, आप कार्यकर्ता शाम 7 बजे के बाद आप के कार्यकर्ता दारुलशफा की तरफ से नारेबाजी करते हुए बीजेपी आफिस की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

7 of 14
पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। इन सबके हाथ में झाड़ू थी। पुलिस के रोकने पर जब कार्यकर्ता नहीं माने तो आप के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए छोड़ दिया गया।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

8 of 14
दूसरी ओर बीजेपी के करीब 50 कार्यकर्ता दिल्ली की घटना को ध्यान में रखते हुए पहले से ही लाठी डंडों के साथ तैयार थे।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

9 of 14
झाड़ू वाले कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जैसे ही आगे बढ़े, भाजपा के लाठी वाले कार्यकर्ताओं ने इनको दौड़ा लिया।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

10 of 14
जो भी हाथ आया उस पर जम कर लाठी बरसी। कार्यकर्ताओं की झाड़ू छीन ली गई।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

11 of 14
15 मिनट तक यहां अराजकता का माहौल बना रहा। बाद में आप के कार्यकर्ता यहां से भाग गए। जबकि, भाजपा कार्यकर्ता वापस प्रदेश कार्यालय में चले गए।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

12 of 14
भाजयुमो के नेता अभिजात मिश्र ने आरोप लगाया कि, पहले आप के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पथराव किया। जिसके बाद में अपने बचाव में हमने उनको दौड़ाया।

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

13 of 14
इस पूरे प्रकरण के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसुलूकी किए जाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

BJP के 'गुंडों' ने 'आप' समर्थकों की तोड़ी हड्डियां!

14 of 14
कुछ छायाकारों को बीजेपी कार्यकर्ताओं की चलाई हुई लाठियां लगीं। जिसके विरोध में मीडिया कर्मियों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें