गोरखपुर में बच्चों की मौत के विरोध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री के घर का घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन देर शाम उनको निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सोमवार को पुराने लखनऊ के अकबरी गेट चौराहे से आप कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक गौरव महेश्वरी की अगुवाई में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गोपाल टंडन के आवास की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने सरकटा नाले के पास बैरिकेडिंग कर उनको रोक लिया।
विज्ञापन
3 of 5
यहां धक्कामुक्की और नारेबाजी के बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन बसों में लादकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। फिर यहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
4 of 5
उधर, पावर विंग्स फाउंडेशन की महिलाओं ने मुंशी पुलिया चौराहे पर भीख मांग कर सरकार को ड्राफ्ट भेजा। इसके बाद, महिलाओं ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया।