फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व बच्चों को छोड़कर लिव इन में रहती थी महिला, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

Mon, 07 Aug 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ के हसनगंज के त्रिवेणीनगर-3 के पतौरागंज में सो रही महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात हुई वारदात के बाद से साथ में रह रहा व्यक्ति फरार है। वारदात की सूचना पुलिस को मकान मालकिन ने रविवार सुबह करीब आठ बजे दी। सीओ महानगर अनुराग सिंह के मुताबिक, रविवार देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला सीतापुर के बरई जलालपुर गांव की है, इसकी पुष्टि के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। हत्यारे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
मूलरूप से लखीमपुर खीरी के ईशानगर निवासी पुरुषोत्तम उर्फ सोहन वर्मा रिक्शा चलाता है। जिस महिला की हत्या हुई है, वह उसके साथ हसनगंज के त्रिवेणीनगर-3 के पतौरागंज में किराए के कमरे में रहता था। मकान मालकिन राजिया के मुताबिक, महिला रोजाना सुबह सात बजे घर से निरालानगर निवासी एक डॉक्टर के घर में खाना बनाने जाती थी। राजिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो तीन बार आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा तो फर्श पर पड़े बिस्तर पर महिला शव था। पूरे कमरे में खून फैला था। खाने के जूठे बर्तन एक कोने में पड़े थे।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस के मुताबिक, गहरी नींद में हत्या होने के कारण चीख भी नहीं निकली। वारदात देर रात दो से तीन बजे के बीच की लग रही है। ऐसा लगता है कि महिला हत्यारे का विरोध भी नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि कमरे से खून लगा हुआ एक धारदार हथियार और हथौड़ा मिला है।

4 of 7
पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिंक टीम को जांच के लिए भेज दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार, सीओ महानगर अनुराग सिंह और इंस्पेक्टर हसनगंज पीके झा पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
सात दिन पहले आए थे रहने
मकान मालिक अली जान ने बताया कि सोहन 29 जुलाई को किराए पर रहने के  लिए पहुंचा। उसके साथ एक पुरुष और एक महिला थी। पुरुष दो दिन तक रहने के बाद चला गया, लेकिन महिला उसके साथ कमरे में रहती थी। उन्होंने बताया कि दोनों से आधार कार्ड मांगा तो बहाना किया कि गांव से लाना है।
विज्ञापन

6 of 7
लिव इन में रहते थे महिला व आरोपी पति
पुलिस के मुताबिक, सोहन से महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले ही हुई थी। मुलाकात के बाद सोहन ने पत्नी और महिला ने अपने पति से नाता तोड़ दिया। दोनों लिव इन में रहते थे। महिला का ससुराल सीतापुर के बरई जलालपुर में है। वहां उसका पति और दो बेटे हैं। सोहन की पत्नी से कोई बच्चा नहीं था। उसने उसे लखीमपुर में अपने गांव पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्सर होती थी कहासुनी
पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोहन शराब पीकर घर पहुंच जाता था, जबकि दूसरों के घरों में चौका बर्तन करने वाली महिला अक्सर देर रात घर लौटती थी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता था। मृतका के साथ काम करने वाली महिलाओं के मुताबिक, सोहन उसके चरित्र पर संदेह करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें