फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पारकर बस्ती में पहुंचा बाघ, दहशत में आए ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें

Wed, 08 Aug 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 4
बहराइच - फोटो : amar ujala
बहराइच में जंगल से भटकर बुधवार दोपहर एक बाघ कतर्नियाघाट गांव पहुंच गया। बाघ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। सभी ने घर में घुसकर जान बचाई। लगभग एक घंटे तक बाघ गांव में घूमता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर एसएसबी जवानों ने हांका लगाना शुरू किया। तब बाघ जंगल की ओर गया।
विज्ञापन

2 of 4
गेरुआ पार नदी के तट पर बुधवार को लोग बैठे थे। तभी नदी में वन्यजीव तैरता दिखा। एसएसबी के जवान भी वहीं मौजूद थे। सभी ने समझा कि हिरन तैरकर किनारे आ रहा है। लेकिन वन्यजीव जब नजदीक पहुंचा तो सभी सहम गए। वन्यजीव बाघ था। सभी ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

3 of 4
बहराइच - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की चीख पुकार सुनकर सौ मीटर की दूरी पर स्थित कतर्नियाघाट एसएसबी कैंप के जवान मदद को आगे बढ़े लेकिन गांव में बाघ को उछलते देख सभी सहम गए। एसएसबी के जवानों ने हांका लगाना शुरू किया। लगभग एक घंटे तक बाघ गांव में उछलता कूदता रहा। बाघ के जंगल की ओर जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

4 of 4
वन क्षेत्राधिकारी पियूष श्रीवास्तव का कहना है कि वन कर्मियों की टीम गठित कर कांबिंग करवाई जा रही है। गांव के लोगों को सजग रहने की जरूरत है। ग्रामीणों को पटाखे बांटे गए हैं। बाघ के पुन: आने पर सामना करने के बजाय हांका लगाते हुए पटाखे दागने को कहा गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें