फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया दोस्त को बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहा बाइक सवार

Tue, 18 Feb 2020 02:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बैथू गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दोस्त को परीक्षा दिलाने बाइक से निकले एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
धू-धू कर जली बाइक - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र के कोर्रा डड़वा गांव निवासी राम सिंगार का पुत्र विनोद (17) मंगलवार की सुबह घर से बाइक लेकर जयसिंहपुर क्षेत्र में अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

3 of 5
भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
दोस्त के गांव पहुंचने से पहले ही वह कोतवाली क्षेत्र के बैथू गांव के पास सड़क पर टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। बाइक भी जल गई। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 5
हादसे के बाद लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि सिक्स लेन निर्माण कार्य में लगे पोकलैंड की वजह से तार टूट कर सड़क पर गिरा था, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धू-धू कर जली बाइक - फोटो : अमर उजाला
हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें