सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का जीव जन्तुओं के प्रति अनुराग उस समय देखने को मिला जब सूचना मिली कि कुत्ते का एक बच्चा 80 फ़ीट गहरे कुएं में गिर गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मोबाइल फोन पर मिली सूचना के बाद सक्रिय मेनका गांधी की मुस्तैदी पर सक्रिय वन विभाग की टीम ने करीब 2 घण्टे बाद कुत्ते के बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
शनिवार को संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची मेनका गांधी को रात 8:15 बजे हलियापुर थाना अन्तर्गत गांव जुगराजगढ़ सिकरी निवासी अभिषेक तिवारी ने फोन पर सूचना दी कि डेढ़ महीने के कुत्ते का बच्चा उनके घर के पास एक गहरे कुएं में गिर गया है।
4 of 5
कुएं से निकाला गया कुत्ते का बच्चा।
- फोटो : amar ujala
सांसद मेनका संजय गांधी को जैसे ही कुत्ते के बच्चे की कुएं में गिरने की सूचना मिली उन्होंने अपने प्रतिनिधि रणजीत से रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय एसएचओ और डीएफओ को अवगत कराने के निर्देश दिए।