जेहाद नाटक के जरिये रविवार को कश्मीर की समस्या को दर्शाया गया। लखनऊ के बली प्रेक्षागृह में नटराज कला मंडल की ओर से मंचित नाटक में भारतीय जवानों साहस और शौर्य को भी दिखाया गया।   नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार एक कश्मीरी युवक के आतंकवादी बनने और उसके दोबारा राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हुआ।   जफरूल खान के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में अंजलि वर्मा, सुजीत सिंह, दानिश अली ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई। नाटक का एक दृश्य।