धम्मौर (सुल्तानपुर)। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने सोमवार दोपहर चुनावी रंजिश में निवर्तमान प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उनका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। दोनों भाई दूबेपुर ब्लॉक से प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म खरीदने जा रहे थे। (घटनास्थल पर खड़ी मृतक की बाइक।)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी
2 of 8
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने धम्मौर बाजार बंद कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (घटनास्थल का एक दृश्य।)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी
3 of 8
धम्मौर थाना क्षेत्र के नूरपुर मामपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू (44) पुत्र सुरेंद्र सिंह की पत्नी अनीता सिंह 10 वर्षों से लगातार धम्मौर की प्रधान हैं। सोमवार को राजा बाबू अपने छोटे भाई मनोज कुमार सिंह के साथ बाइक संख्या यूपी 44 एडी 9196 पर बैठकर पत्नी के लिए प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लेने दूबेपुर ब्लॉक जा रहे थे। (घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एसपी विनय कुमार यादव।)
चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी
4 of 8
अपराह्न करीब ढाई बजे दोनों धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर से दूबेपुर ब्लॉक मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने राजा बाबू पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही बाइक चला रहे मनोज का संतुलन बिगड़ गया और दोनों भाई बाइक से गिर पड़े। (घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एसपी विनय कुमार यादव।)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी
5 of 8
मनोज खेत के रास्ते दूसरी तरफ भागा, जबकि राजा बाबू हरिहरपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे की तरफ जान बचाकर भागे। हमलावरों ने अपनी बाइक खड़ी कर राजा बाबू को दौड़ा लिया। भट्ठे के करीब पहुंचते ही हमलावरों ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे गिर गए। इस बीच दूसरे युवक ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।(घटनास्थल की जांच करता पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी
6 of 8
गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तीनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो चुके थे। लोगों ने राजा बाबू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (घटना के बाद जमा भीड़।)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में खूनी खेल, दौड़ाकर गोली मारी
7 of 8
निवर्तमान प्रधान के पति की हत्या की सूचना जैसे ही धम्मौर बाजार में पहुंची लोग आक्रोशित हो गए। व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों का आरोप था कि आए दिन क्षेत्र में चोरी और हत्या आम बात हो गई है।(हत्या के बाद शोकाकुल परिवारीजन।)
उधर, हत्या की सूचना पाते ही एसपी विनय कुमार यादव कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर अनुराग सिंह उर्फ अन्नू, विक्की उर्फ करमवीर सिंह और तीरथराज सिंह निवासी रमैयापुर थाना धम्मौर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। (हत्या के बाद बंद दुकानें।)