फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लाखों रुपये से भरा थैला लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, फिर एक-एक नोट नीचे फेंकने लगा

Wed, 23 Dec 2020 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 5
पेड़ पर चढ़े बंदर ने रुपये नीचे फेंके तो लोगों ने बिनना शुरू किया। - फोटो : amar ujala
सीतापुर शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जमीन की रजिस्ट्री करने आए एक बुजुर्ग का नोटों से भरा थैला लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नोट फाड़ कर नीचे फेंकने लगा। इस घटना से करीब 20 मिनट तक अफरा तफरी मची रही। घटना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बताते हैं कि खैराबाद इलाके के कासिमपुर गांव निवासी भगवानदीन मंगलवार की दोपहर रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन की रजिस्ट्री करने आए थे। वह बैनामा लेखक के पास बैठे थे और उनके पास दो लाख रुपये के नोटों से भरा थैला भी रखा था। इसी बीच अचानक बंदरों का झुंड आ गया जिसमें से एक बंदर ने भगवानदीन के पास रखा नोटों से भरा थैला उठा लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सीतापुर - फोटो : amar ujala
जब तक लोग कुछ समझ पाए और बंदर को ललकारा तब तक वह नोटों से भरा थैला लेकर पेड़ पर चढ़ गया। वहां, मौजूद सभी लोग बंदर से नोटों भरा थैला वापस लेने की जुगत सोचने लगे। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही बंदर ने थैले से नोट निकाले और एक-एक कर फाड़ कर नीचे फेंकना शुरू कर दिया जिससे उस बुजुर्ग के साथ मौजूद लोग बंदर द्वारा की जा रही नोटों की बारिश से नोट बीनने लगे।

4 of 5
सीतापुर - फोटो : amar ujala
बंदर के हाथ दो लाख रुपये लगे थे। उनमें से एक लाख रुपये की गड्डी नीचे गिर गई थी। जबकि एक लाख रुपये बंदर के पास थे। बंदर ने करीब 10 से 15 हजार के नोट फाड़ कर नीचे फेंक दिए जबकि भगवानदीन के अन्य रुपए वापस मिल गए। रजिस्ट्री कराने आए बुजुर्ग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिसर में मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala
इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें