फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से नोकझोंक के बाद लड़के ने खुद को गोली से उड़ाया, इस हालात में मिली लाश, तस्वीरें

Thu, 01 Feb 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ के हसनगंज के बाबूगंज में बुधवार रात एक ठेकेदार ने सड़क किनारे कार रोककर स्कूटी से आई युवती से बातचीत की। थोड़ी देर नोकझोंक के बाद ठेकेदार ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। फायर होते ही युवती भाग निकली। एक ठेले वाले की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

2 of 4
इंस्पेक्टर विमलेश कुमार सिंह के मुताबिक, बाबूगंज में पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर एक युवक ने रात 11 बजे के बाद सड़क किनारे कार खड़ी की और कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। एक ठेले वाले ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइविंग सीट पर मृत पड़े युवक की शिनाख्त गोसाईगंज के दोहरामऊ निवासी ठेकेदार करन सिंह के रूप में हुई। उसके पैर के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 4
दाहिनी कनपटी पर लगी गोली बाएं पिछले दरवाजे से टकराई। इससे शीशा टूट गया और बुलेट कार में ही गिर गई। तहकीकात में पता चला कि करन सिंह ने सड़क किनारे कार खड़ी की। इस बीच एक युवती अपने साथी को लेकर स्कूटी से आई। युवती ने स्कूटी से उतरकर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे करन से बातचीत की। दोनों में नोकझोंक के दौरान करन ने तमंचे से गोली मार ली। इस पर युवती चीखते हुए अपने साथी के साथ भाग निकली।
विज्ञापन

4 of 4
गोली मारी - फोटो : amar ujala
कार की छानबीन में व्हीकल एक्ट के तहत किया गया एक चालान मिला और कार के नंबर के आधार पर शव की पहचान के प्रयास शुरू हुए। मोबाइल फोन से परिवारीजनों के नंबर का पता लगाकर कॉल की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवारीजनों के इंतजार के साथ युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें