फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

Sun, 22 Nov 2015 12:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
सतांव (रायबरेली)। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के एक भक्त ने उन्हें भगवान का दर्जा दे दिया है। खेती से रुपये जोड़कर इस भक्त ने न सिर्फ सपा मुखिया का मंदिर बनवाया है, बल्कि हर दिन पूजा पाठ व आरती करके उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगता है।

विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

2 of 10
मूर्ति स्थापित न होने तक सपा मुखिया का चित्र और बैनर रखकर पूजा की जा रही है। भक्त रामबाबू यादव को उम्मीद है कि एक दिन सपा मुखिया उनके गांव जरूर आएंगे, जिससे उनके गांव की धरती पवित्र हो जाएगी। (रामबाबू यादव के पिता अयोध्या प्रसाद)

विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

3 of 10
मुलायम सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर इस भक्त परिवार के सदस्यों ने मंदिर में पूजा कर आरती की। (रामबाबू यादव का परिवार।)

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

4 of 10
सतांव ब्लॉक क्षेत्र के दिलीप शाहखेड़ा मजरे गोझरी गांव निवासी 33 वर्षीय रामबाबू यादव अरसे से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भगवान की तरह मान रहे हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे रामबाबू के पिता अयोध्या प्रसाद के नाम सात बीघे खेती है। रामबाबू खेती करने में पिता का हाथ बंटाता है। (रामबाबू।)
विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

5 of 10
रामबाबू ने एक साल पहले गांव में मुलायम सिंह के नाम का मंदिर बनवाना शुरू किया। इसके लिए किसी से रुपये नहीं लिए बल्कि किसानी और अपनों के बल पर ही उसने एक-एक रुपये जोड़कर मंदिर बनवाया। अब तक इसमें पांच लाख रुपये का खर्च आया। कभी रुपये कम पड़े तो उसने अपने भाई शिवशंकर से ले लिए। शिवशंकर लखनऊ के पीजीआई के पास रहकर टेम्पो चलाता है। (मुलायम का मंदिर)
विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

6 of 10
ढाई महीने पहले मुलायम का मंदिर बनकर तैयार हुआ तो मूर्ति बनवाने के लिए लखनऊ में आर्डर दे दिया। मूर्ति बनने में देरी हुई तो मंदिर में उनका बैनर, चित्र रखकर ही पूजा अर्चना शुरू कर दी। अब तो रामबाबू ही नहीं, बल्कि उनके गांव के लिए भी मुलायम ही भगवान हैं।

विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

7 of 10
वैसे तो मुलायम को भगवान का दर्जा देने की बात कई लोग करते हैं, लेकिन रविवार को होने वाले जन्मदिन के पहले ही इस भक्त ने मुलायम को भगवान के दर्जे पर मोहर लगा दी। शनिवार को मूर्ति लेने के लिए रामबाबू लखनऊ चला गया है। (मुलायम की पूजा के बाद एकत्र लोग)

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

8 of 10
सरकार बनने पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया था
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में रामबाबू यादव ने संकल्प लिया था कि यदि सपा की सरकार बनेगी तो वह गांव में मंदिर बनवाएगा। रामबाबू का कहना है कि पहले मंदिर नहीं था, फिर भी वह मुलायम को भगवान मानकर पूजा करता था।

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

9 of 10
जीवन का एक ही मकसद, मुलायम चाचा गांव आएं
रामबाबू सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुलायम चाचा कहकर पुकारते हैं। मोबाइल से बातचीत में रामबाबू ने बताया कि उनकी जिंदगी का तो एक ही मकसद रह गया है कि मुलायम चाचा गांव आएं। बस गांव में उनकी एक झलक पाने के लिए हर दिन ही सोचा करता हूं। अब देखना ये है कि वह घड़ी कब आती है।
विज्ञापन

बनवाया मुलायम का मंदिर, हर दिन करता है पूजा, तस्वीरें

10 of 10
रामबाबू पर सभी को फक्र
रामबाबू के मंदिर बनवाने पर सबको फक्र है। पिता अयोध्या प्रसाद, बड़े भाई जयशंकर, शिवशंकर, पत्नी ऊषा देवी और ग्रामीण सज्जनलाल, मोतीलाल पाल, श्रीराम, विनोद कुमार कहते हैं कि मुलायम चाचा भगवान के रूप में ही हैं। उनके तो दर्शन हो जाएं तो हम लोग चारों धाम हो आए। रामबाबू को मंदिर बनवाने में पूरी मदद की। रामबाबू के दो बेटे राजकुमार, प्रियांशु और बेटी प्रिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें