यूपी में कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बाराबिरवा चौराहे के पास मंगलवार को एक युवक ने दरोगा की सर्विस पिस्टल लूट ली और फरार हो गया। आपबीती सुनाते हुए वो फूट-फूट कर रो पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरोगा प्रमोद कुमार शुक्ला तालकटोरा थाने में तैनात हैं। मंगलवार दोपहर वो अपने घर से ऑफिस जा रहे थे। बाराबिरवा चौराहे के पास जब ट्रैफिक रुका तो पीछे से एक युवक आया और उनकी कमर से पिस्टल निकाल ली। प्रमोद कुमार ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के इकट्ठा हुए लोगों पर युवक ने पिस्टल तान दी और पास ही मौजूद एक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : amar ujala
दरोगा ने बताया कि वो बाइक का नंबर तो नहीं देख पाए लेकिन भागते समय युवक का मोबाइल गिर गया। जिसे बरामद कर उसकी डिटेल निकाली जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही वारदात स्थल पर एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ कई बड़े अधिकारी पहुंच गए। पता चला है कि दरोगा ने पिस्टल बेल्ट से नही बांधी थी जिसे युवक आसानी से खींच कर निकाल ले गया।