पुलिस और अपराधियों की साजिश का पर्दाफाश करने वाले कारोबारी श्रवण साहू (62) को बुधवार रात घर में घुसकर बदमाश ने गोलियों से भून डाला। श्रवण को चार गोलियां मारने के बाद भी हत्यारा वहां रुका रहा। मौत का इत्मिनान होने के बाद वह हवा में पिस्टल लहराता हुआ आराम से बाहर बाइक लेकर खड़े दूसरे बदमाश के साथ निकल गया।
विज्ञापन
2 of 10
बेटे आयुष के कातिलों को सजा दिलाने की लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग के खिलाफ जिस तरीके से साजिशें हुईं उसके बावजूद उनकी सुरक्षा में लापरवाह बनी रहे पुलिस अफसरों के वारदात के बाद होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे डीआईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी को इलाकाई लोगों के जबर्दस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस अफसरों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
3 of 10
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि श्रवण शाम करीब सात बजे घर के बाहर बने अपने भाई विजय की तेल के स्पेलर की दुकान पर बैठे थे। किसी काम से वह दुकान के बाहर सड़क पर निकले, तभी बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। एक बदमाश ने पिस्टल से उन्हें गोली मार दी।
4 of 10
घायल श्रवण जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए घर के अंदर भागे तो बदमाश भी दौड़ते हुए अंदर घुस गया। उसने श्रवण पर ताबड़तोड़ फायर किए और पिस्टल लहराते हुए आराम से भाग निकला। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई। श्रवण के घर के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (श्रवण कुमार अपने बेटे की हत्या का केस लड़ रहे थे।)
विज्ञापन
5 of 10
श्रवण के भाई विजय ने बताया कि बदमाश काले रंग की पल्सर 220 बाइक से आए थे। बाइक में नंबर नहीं पड़ा था। दोनों बदमाश जैकेट पहने थे। बाइक सवार बदमाश फैंसी हेलमेट लगाए था। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें बाइक सवार कातिलों की फुटेज मिली।
विज्ञापन
6 of 10
सीसीटीवी में नजर आए कातिल।
विज्ञापन
7 of 10
सिर, चेहरे और सीने पर मारी गोलियां
श्रवण के सिर और चेहरे पर तीन गोलियां मारी गईं। एक गोली बायीं कनपटी, एक माथे पर बाईं ओर तो एक दाहिने गाल पर मारी गई। चौथी गोली उनके सीने के बायीं तरफ मारी गई थी।
शादी में गए थे परिवारीजन
विजय ने बताया कि श्रवण की पत्नी निर्मला और बेटा सुनीत परिवार सहित बुलाकी अड्डा में रिश्तेदार की शादी समारोह में गए थे जबकि बेटी स्वाति और नौकर आकाश बड़ा चौराहा के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। श्रवण को भी शादी में जाना था। शाम करीब सात बजे वह घर आए तो विजय फ्रेश होने की बात कहते हुए कुछ देर के लिए उन्हें तेल स्पेलर की दुकान पर बैठाकर घर में चले गए। इसी बीच वारदात हो गई।
8 of 10
बड़ा चौराहा से आए बदमाश, वापस घूमकर की हत्या, थाना होते हुए भागे
श्रवण के हत्यारे बड़ा चौराहा की तरफ से आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार बदमाश उनके घर के कुछ आगे तक गए और लौटकर आए। इसी दौरान श्रवण किसी काम से दुकान से बाहर निकले और बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हत्या के बाद बदमाश बड़ा चौराहा की तरफ से ही सआदतगंज थाना होते हुए फरार हो गए।
9 of 10
गनर मंजूर था, पर इंस्पेक्टर ने भेजा नहीं
एसएसपी मंजिल सैनी ने श्रवण साहू पर मंडरा रहे खतरे की खुफिया रिपोर्ट के बाद उन्हें गनर मंजूर किया था। पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर को गनर देने के आदेश भी दिए थे। पर, रिजर्व इंस्पेक्टर ने आदेश को ताक पर रख दिया और गनर नहीं भेजा। परिवारीजनों का कहना है कि अफसर सुरक्षा को लेकर चेत जाते तो श्रवण की हत्या नहीं होती।
अकील और सीरियल किलर सलीम के शूटरों पर शक
श्रवण की हत्या में शार्प शूटरों का हाथ होने की आशंका जताते हुए छानबीन की जा रही है। डीआईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया श्रवण के बेटे आयुष की हत्या के आरोपी अकील और सीरियल किलर सलीम के गुर्गों का हाथ होने का शक है। पुलिस को शक है कि अकील ने सलीम के जरिए शूटरों से संपर्क किया या फिर सलीम ने ही अपने शूटर भेजे। फिलहाल अकील जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को उससे जेल में पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम भेजी जाएगी।