राजधानी लखनऊ के बीकेटी में सीतापुर रोड पर अस्ती मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार टैंकर ने विपणन सहायक को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार टैंकर के नीचे एक कुचला, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
2 of 5
पुलिस व ग्रामीणों ने किसी प्रकार से टैंकर के पहिये के नीचे दबे बाइक सवार को निकाला। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने टैंकर को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार टैंकर के नीचे एक कुचला, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
3 of 5
पुलिस के मुताबिक सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव सुरैंचा निवासी ओम प्रकाश मिश्र (47) बीकेटी में अस्ती रोड पर चंदाकोडर गांव में स्थित विपणन विभाग में विपणन सहायक के पद पर तैनात थे। वे इंदिरानगर में अपने परिवार संग रहते थे।
तेज रफ्तार टैंकर के नीचे एक कुचला, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
4 of 5
सोमवार शाम तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से बाइक सवार ओम प्रकाश को ठोकर मार दी। इससे वह बाइक सहित टैंकर के पहिये के नीचे आ गए।
तेज रफ्तार टैंकर के नीचे एक कुचला, दर्दनाक मौत, तस्वीरें
5 of 5
पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिवारवालों को जानकारी दी। मृतक की पत्नी संगीता व पांच बेटियां हैं। एसओ विजय शंकर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।