लखीमपुर खीरी से आया एक आतिशबाज शुक्रवार सुबह राजस्व परिषद की टंकी पर सुसाइड करने के लिए चढ़ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
2 of 12
मोहम्मद आफताब यूपी की पुलिस से पीड़ित था। लखीमपुर खीरी में कुछ समय पहले पुलिस ने पीड़ित के पटाखों का गोदाम और गिफ्ट शॉप का माल अवैध बताकर जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
3 of 12
आफताब टंकी से नीचे कूद ही रहा था कि सादी वर्दी में पुलिस उसे पकड़ने पहुंच गए।
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
4 of 12
इस शख्स में यूपी पुलिस के खिलाफ गुस्सा भरा पड़ा था। आफताब अपने घर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी गुहार लगाने निकला था। मगर पूरी व्यवस्था के पेंच से बचने के लिए उसने टंकी पर चढ़कर अपनी बात कहने का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
5 of 12
आफताब ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने उसके पटाखों के गोदाम को अवैध बताकर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 4 लाख रुपए के उसकी पत्नी के गहने, करीब दो लाख रुपए नकद, तीन से चार लाख रुपए के पटाखे जब्त किए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
6 of 12
वहीं पुलिस ने आफताब के जब्त माल को रिकॉर्ड में सिर्फ 50 से 60 हजार रुपए का बताया। आफताब ने अपने आतिशबाजी के धंधे को खड़ा करने के लिए अपना घर गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था। अब धंधा चौपट हो गया और घर भी खतरे में है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
7 of 12
बेरहमी से बांधा आफताब कोः आफताब को रोकने के लिए और उसे टंकी से नीचे उतारने के लिए पुलिस ने उसके हाथ पांव को बड़ी ही बेरहमी से रस्सी से बांध दिया। रस्सी से बांधकर उसको नीचे उतारा गया, इससे उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
8 of 12
जहां किसी की जान पर बन आई है, वहीं कुछ लोगों के लिए ये नजारा सिर्फ मजा लेने का है। इस शख्स को देखने के लिए टंकी के नीचे खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान बहुत ही अफसोसजनक बात है।
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
9 of 12
राजस्व विभाग के परिसर में इस नजारे को देखने के लिए दो घंटे तक जमघट लगा रहा। इस भीड़ में राजधानी के पुलिस अधिकारियों के साथ वकील भी तमाशा देख रहे थे।
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
10 of 12
दो घंटे की जद्दोजहद के बाद इस शख्स को पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
पुलिस ने किया परेशान, टंकी पर चढ़ किया बवाल!
11 of 12
पुलिस को टंकी से नीचे घेरकर लाते हुए पुलिस अधिकारी।
अपनी बात मनवाने के लिए भले ही ये शख्स टंकी पर जान देने को चढ़ा था। मगर क्या पता पुलिस की हिरासत में आने के बाद भी इसे इंसाफ मिल सकेगा या नहीं? पिछले तीनों टंकी पर चढ़कर प्रशासन पर गुस्सा दिखाने वाली ये तीसरी घटना थी। (सभी फोटोः अर्जुन साहू)