चेन-पर्स लुटेरे पेपरमिल कॉलोनी निवासी टिंकू बाल्मीकि उर्फ पंडित (25) की ईंट से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव कुकरैल बंधा के नीचे पड़ा पाया गया। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टिंकू रविवार रात बंधे के पास ही एक युवक संग शराब पी रहा था। देर रात उसकी भाई रिंकू से फोन पर बातचीत भी हुई। इसके बाद फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताते हुए छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि साथ में शराब पी रहे युवक अथवा किसी परिचित ने ही टिंकू को मारा है। पुलिस ने बताया कि टिंकू रविवार रात करीब नौ बजे मौसेरे भाई सुमित का मोबाइल फोन लेकर घर से निकला था। उसने अपने छोटे भाई रिंकू के कपड़े पहन रखे थे। (मामले की जांच करती पुलिस। इनसेट में युवक टिंकू।)
विज्ञापन
3 of 8
साढ़े दस बजे तक वह नहीं लौटा तो रिंकू ने फोन किया। टिंकू ने कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे रिंकू उसे ढूंढते हुए बंधे तक पहुंचा तो दीवार पर खून के छींटे देख नीचे झांका। वहां भाई का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
4 of 8
सफाईकर्मी की हत्या की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को शव के पास ही खून से सनी एक ईंट मिली है। सुमित का मोबाइल फोन टिंकू के पास मिला है। इंस्पेक्टर महानगर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इलाके के ही एक युवक ने टिंकू को एक युवक के साथ बंधे पर बैठकर शराब पीते हुए देखा था। (विलाप करते परिवारीजन।)
विज्ञापन
5 of 8
परिवार की एक महिला से थे संबंध
टिंकू ने चार महीने पहले एक सितंबर को बालू अड्डा की युवती से लव मैरिज की थी। परिवार की एक महिला से भी उसके संबंध थे। पुलिस को शक है कि परिवार की महिला से संबंध के चलते ही उसकी हत्या की गई है। टिंकू के कमरे की छानबीन में पुलिस को इस आशंका से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। उक्त महिला और एक सदस्य से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन
टिंकू की हत्या से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने शाम को निशातगंज चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे जाम लग गया। सीओ महानगर और फोर्स मौके पर पहुंची। सफाईकर्मियों को समझाया गया लेकिन, वे हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कार्रवाई का आश्वासन देकर शव हटवाया गया। इस दौरान एक घंटे गोल मार्केट से सिकंदरबाग चौराहे तक यातायात ध्वस्त रहा।
विज्ञापन
7 of 8
13 महीने पहले जेल से छूटकर आया था टिंकू
टिंकू 13 महीने पहले जेल से छूटकर आया था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन भाई सफाई का काम करते थे जबकि टिंकू लूट-खसोट, मारपीट व अपराध में लिप्त हो गया। उसके खिलाफ गोमतीनगर, गाजीपुर, विकासनगर और चिनहट थाना में मारपीट, लूटपाट के छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास निकलवा रही है।
हिस्ट्रीशीटर की हत्या से तो नहीं जुड़े तार
टिंकू की हत्या के तार 12 दिसंबर को कारगिल शहीद पार्क के पास हुई गैंगस्टर राजू पहाड़ी उर्फ कालू की हत्या से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजू पहाड़ी और टिंकू एक-दूसरे को जानते थे। टिंकू उसके विरोधी गौतम चौहान उर्फ राणा के भी संपर्क में था। ट्रांस गोमती के कई लूटकांड में उसका नाम सामने आ चुका था। वह कई बार जेल भी जा चुका था। राजू के साथ उसने कई वारदातें की थीं।