राजधानी लखनऊ के गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी गेट गांधीग्राम कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत बाराबंकी के सरवन विश्वकर्मा ने पूर्व मकान मालकिन मीना कुमारी (38) को घर से घुसकर चाकुओं से गोद डाला। चीख-पुकार सुनकर इलाकाई लोग एकत्र हो गए। (सभी फोटो-इमरान)
विज्ञापन
युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें
2 of 8
भागने की कोशिश कर रहे सरवन को लोगों ने दबोच लिया और लात-घूसों से जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें
3 of 8
खून से लथपथ मीना को पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे पुलिस अवैध संबंधों की आशंका जता रही है।
युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें
4 of 8
घटना रात करीब 12 बजे हुई। एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी निवासी बढ़ई का काम करने वाला सरवन पहले मीना के मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें
5 of 8
मीना के पति उमाशंकर साहू की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां व तीन बेटों के साथ रहती है। कुछ हफ्ते पहले ही सरवन ने मीना का मकान छोड़ा था। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत होकर वह मीना के घर आया जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें
6 of 8
गुस्साए सरवन ने चाकू निकालकर मीना के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मीना के घर के बाहर एकत्र हो गए। सरवन बाहर निकला तो उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मीना को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा, विचलित कर देंगी तस्वीरें
7 of 8
एसओ ने बताया कि सरवन करीब एक साल पहले मीना के घर पर किराएदार था। इन दिनों वह जुगौली में किसी जगह बढ़ईगीरी कर रहा था। वह रोज बाराबंकी से रोज राजधानी आता-जाता था।