(इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर)क्षेत्र के एक खेत में शिकारियों द्वारा लगाए गए शिकंजे में गुरुवार की रात तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ के फंसने के बाद शिकारी वहां से फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह खेत से दहाड़ सुनकर निकट गांव के लोग दहशत में आ गए, जिन्होने सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
2 of 11
सूचना के बाद लखनऊ प्राणि उद्यान से आई वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू में किया। शिंकजे में फंसने के कारण तेंदुए का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। प्राणि उद्यान की टीम इलाज के लिए तेंदुए को लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
3 of 11
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैया उदयपुर निवासी बिंद्रा प्रसाद के गन्ने के खेत में गुरुवार की रात कुछ शिकारियों ने जंगली सुअरों के शिकार के लिए लोहे का शिकंजा लगा दिया।
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
4 of 11
रात्रि के किसी पहर में उधर से गुजर रहे एक तेंदुआ का पैर फंस गया। शिकंजे की गिरफ्त में आते ही तेंदुआ दहाडऩे लगा।
विज्ञापन
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
5 of 11
सुबह के समय गन्ने के खेत से दहाड़ सुनते ही ग्रामीण दहशत में आ गए, कुछ ग्रामीण हिम्मत जुटाकर खेतों की तरफ बढ़े। खेत की मेड़ पर पहुंचते ही उन्हें शिकंजे में तेंदुआ फंसा नजर आया। उसे सामने देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
6 of 11
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दोपहर दो बजे डीएफओ एपी त्रिपाठी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थित देखने के बाद डीएफओ ने लखनऊ प्राणि उद्यान से मदद मांगी।
विज्ञापन
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
7 of 11
करीब पौने तीन बजे लखनऊ प्राणि उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर उत्कर्ष शुक्ला के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने घेराबंदी करने के बाद ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज किया। उसके बेहोश होने के बाद जाल की मदद से उसे काबू किया और शिकंजे में फंसे पैर को बाहर निकाला।
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
8 of 11
शिकंजे में पैर फंसा होने के कारण उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। उसे इलाज के लिए लखनऊ चिडिय़ा घर ले जाया गया है। गन्ने के खेत में किन शिकारियों ने शिकंजा लगाया, इस बात का पता नही चल सका है। उधर वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है।
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
9 of 11
लखनऊ भेजा गया तेंदुआ डीएफओ एपी त्रिपाठी के अनुसार, कोरैया उदयपुर में शिकारियों द्वारा लगाए गए शिकंजे में तेंदुआ फंस गया था। उसका एक पैर जख्मी है, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिकंजे से तेंदुए को आजाद कर इलाज के लिए लखनऊ भेजा है।
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
10 of 11
कई दिनों से थी चर्चा, ग्रामीण मान रहे थे अफवाह सीतापुर। शुक्रवार को जब शिकारियों के शिकंजे में तेंदुआ फंसा, तब सच्चाई भी सामने आनी शुरू हो गई। इस क्षेत्र में करीब आधा सैकड़ा ऐसे लोग हैं, जो कई दिनो से क्षेत्र के खेतों में बाघ जैसा जानवर देखे जाने की बात कह रहे हैं।
शिकंजे में फंसा तेंदुआ, दहाड़ा तो भागे शिकारी, तस्वीरें
11 of 11
इस क्षेत्र के निजामपुर, देवरी, कैमहरा, पारा, उदयपुर, पेरई आदि गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लोगों ने कभी इस खेत , तो कभी उस खेत में बाघ जैसा जानवर देखा। जब ग्रामीणों ने गांव में आकर बताया, तब लोगों ने अफवाह मानकर उनकी बात पर गौर नही किया। अब जब तेंदुआ पकड़ा गया, तब लोगों को लगा कि जो ग्रामीण बाघ देखने की बात कह रहे थे, वे ग्रामीण सच बोल रहे थे। (तेंदुए को देखते ग्रामीण।)