मां की डांट से नाराज होकर सुबह-सुबह एक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस, परिवारवालों और मोहल्ले वालों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। दो घंटे बाद किसी तरह से उसे टंकी से उतारने में सफलता मिली।
विज्ञापन
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
2 of 8
आशियाना के सेक्टर एच निवासी एमएल वर्मा खादी ग्रामोद्योग विभाग में क्लर्क हैं। उनकी बेटी सुष्मिता वर्मा (19) नवयुग महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
3 of 8
सुष्मिता सुबह नौ बजे तक नहीं उठी तो मां मीना ने उसे डांटना शुरू कर दिया। अनसुनी पर मां ने पंखा बंद कर दिया। इससे नाराज सुष्मिता घर के पास सेक्टर आई में पानी की टंकी पर चढ़ गई और रोते हुए कूदने की कोशिश करने लगी। इससे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। (पुलिस के साथ नीचे आती युवती)
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
4 of 8
सभी ने सुष्मिता से नीचे उतरने की गुजारिश की, लेकिन वह नहीं मानी। क्षेत्रीय निवासी दिनेश श्रीवास्तव की सूचना पर एसओ आशियाना सुधीर कुमार समेत काफी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान युवती के घरवाले भी वहां आ चुके थे।
विज्ञापन
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
5 of 8
मां मीना को देखते ही वह कूदने की धमकी देने लगी। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
6 of 8
सुष्मिता काफी जिद्दी है और नाराज हो जाए तो किसी की नहीं सुनती। इसके चलते परिवारवालों ने उसकी सहेली अल्पना को बुलवाया।
विज्ञापन
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
7 of 8
एक पुलिस कर्मी के साथ अल्पना को टंकी के ऊपर भेजा गया। वहा उसने सुष्मिता से बात की और गुस्सा शांत कराया। पहले उन्होंने उसे कोल्ड्रिंक और पानी की बोतल दी। इसके बाद उसे उतार लाए।
मां ने नहीं करने दी 'मनमानी' तो टंकी पर चढ़ गई युवती
8 of 8
संडे को कॉलेज बंद होने की बात सुष्मिता टंकी के ऊपर खड़ी होकर जोर-जोर से चिल्लाती रही। उसने कहा कि आज संडे था। उसे कॉलेज भी नहीं जाना था तो सुबह जल्दी उठने की क्या जरूरत थी। मां मुझे तंग कर रही थी।