फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Train Accident: जोरदार धमाके से सहम गए यात्री... हिल गई गरीब रथ एक्सप्रेस, देखें भयावह तस्वीरें

Thu, 27 Nov 2025 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया।
 
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात प्लाई लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया।

पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। हादसे के चलते ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग ठप हो गया। वहीं, करीब 45 मिनट बाद चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
सीओ गरिमा पंत के अनुसार रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा। इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे। सामने रेलवे ट्रैक पर डंपर गिरा देख राहत की सांस ली। डंपर चालक मलबे में फंसा था। उसकी पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (ओएचई) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल ठप हो गई। बुढ़वल जंक्शन पर सीतापुर से आने वाली लाइन, गोरखपुर-बिहार जाने वाली मेन लाइन और बाराबंकी-लखनऊ की लाइनें जुड़ती हैं।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
इस मार्ग से पूरे दिन 150-170 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ओएचई लाइन टूटने के बाद एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें को रोकना पड़ा। रूट डायवर्जन से सबसे अधिक दिक्कत सीतापुर रूट से आने वाली ट्रेनों को हुई। ओएचई लाइन टूटने से यहां परिचालन संभव नहीं है। इस सेक्शन को दुरुस्त करने के लिए देर रात तक टीमें लगी रहीं।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
यात्री ने सुनाई आपबीती
बिहार के सहरसा निवासी पिंटू ने बताया कि हम लोग ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे कि अचानक जोरदार आवाज हुई। हम सभी चौंक गए। देखे तो पुल की टूटी रेलिंग व उल्टा डंपर दूसरी रेलवे लाइन पर पड़ा था। ऊपर से चिंगारियां निकल रही थीं। ओवरहेड तार टूटकर जमीन पर गिर रहे थे। पहले तो लगा कोई बड़ा विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
घटनास्थल के पास भट्ठे पर काम करने वाले जमालुद्दीन ने कहा कि ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर होती तो डंपर उसी पर गिरता। बड़ा अनर्थ हो जाता। पास के दुकानदार राजबहादुर निषाद ने बताया कि पहले पुल की रेलिंग टूटने की आवाज आई, फिर ऐसा धमाका हुआ कि लगा कोई पूरी ट्रेन पटरी से उछल गई। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
नीचे देखा तो डंपर उलटा टंगा था और तारों से चिंगारी निकल रही थी। पंजाब के मैकू मधईपुरा बिहार के नायक कुमार बोले कि हम बच्चे लेकर बाहर भागे। हवा में जलने की गंध भर गई थी। कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। हर किसी को लग रहा था अभी एक और धमाका होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए
लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। लेकिन कुछ देर बाद बचाव टीम को देख राहत की सांस ली। डंपर गिरने के बाद हुए जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। बाद में जब पता चला कि धमाका नहीं बल्कि डंपर गिरा है, तब कहीं जाकर थोड़ी राहत मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें