फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में नहा रहे युवक को निगल गया मगरमच्छ, तस्वीरें

Mon, 16 May 2016 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
(बिछिया)। बहन के हाईस्कूल पास होने की खुशी में मलंग शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर लौटते समय महादेवा झील में स्नान करने के दौरान एक युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। चीख सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में ले गया। गांव के लोग डोंगी के सहारे झील को खंगाल रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र स्थित कैलाशपुरी गांव निवासी इंद्रभान (31) पुत्र विश्वनाथ की बहन संगीता ने इस बार अच्छे नंबरों से हाईस्कूल पास किया। संगीता के पास होने के लिए बड़े भाई इंद्रभान ने मन्नत मांगी थी। (झील में उसे ढूंढने का प्रयास करते ग्रामीण।)
विज्ञापन

3 of 5
मन्नत पूरी होने पर इंद्रभान देर शाम जंगल स्थित मलंगशाह बाबा की मजार पर चादर और सिन्नी चढ़ाने गया था। लौटते समय वह कतर्नियाघाट तटबंध बैरियर के निकट महादेवा झील में उतरकर स्नान करने लगा। इसी दौरान झील में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। (इंद्रभान की मौत पर विलाप करते परिजन।)

4 of 5
इंद्रभान की चीख पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। देर रात तक परिवारीजन झील का किनारा खंगालते रहे लेकिन उसका पता नहीं लग सका। (घटना के बाद एकत्रित भीड़।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह स्थानीय गोताखोर डोंगी (नाव) के सहारे झील में उतरे। जाल डालकर खोजबीन शुरू की लेकिन इंद्रभान का कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें