फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ ने महिला को जबड़े में दबोचा, मौत के मुंह से निकलने में रही कामयाब

Sun, 01 Oct 2017 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
यूपी के जिला बहराइच के संरक्षित वन क्षेत्र कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के बनकटी रामपुरवा में सरयू लिंक नहर के किनारे रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गई एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला के चीखने पर आसपास के लोग दौड़कर वहां गए और उसे मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाने में कामयाब रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
महिला को जिले के प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का नाम रेशमा (38) पत्नी बंधा प्रसाद है। प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया की महिला बहुत ही गरीब परिवार से है। पति मज़दूरी करता है।
विज्ञापन

3 of 4
मामले पर रेंजर विकास कुमार का कहना है कि घटनास्‍थल का मुआयना किया गया है। मगरमच्छ के हमले की पुष्टि हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
मगरमच्छ के हमले से घायल हुई महिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें