फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में एक दंपती ने खरीदा ये बेशकीमती करवा, इसकी कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Wed, 04 Nov 2020 02:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
करवा, करवा चौथ पर खरीदारी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ से एक दिन पहले मंगलवार को अमीनाबाद, हजरतगंज, भूतनाथ, चौक बाजार के सराफा, कपड़ा सहित अन्य बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
16 लाख में बिका ये करवा - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार से एक दंपती 16 लाख रुपये कीमत का सोने का करवा खरीद कर ले गया।
विज्ञापन

3 of 7
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वही, एक अन्य दंपती ने करीब सवा 2 किलो वजनी चांदी का करवा दो लाख रुपये में खरीदा। चौक के सर्राफा कारोबारी ने बताया सोने के करवा का वजन 300 ग्राम से अधिक था, जिसको दंपती ने 10 दिन पहले ऑर्डर देकर बनवाया था।


4 of 7
करवा खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर्व पर इस साल सबसे अधिक कीमत का यह करवा बिका, जो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कीमत का है। चौक के ही दूसरे कारोबारी आदेश कुमार जैन ने बताया कि चांदी का जो करवा बिका उसका वजन करीब सवा 2 किलो था, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी।
विज्ञापन

5 of 7
खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मोहन श्याम कल्याण दास फर्म के कारोबारी रवींद्रनाथ रस्तोगी ने बताया कि दिनभर शोरूम पर महिला और पुरुषों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने करवा के अलावा चांदी की पायल, बिछिया और सोने के मंगलसूत्र खूब खरीदें। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
बनारसी सिल्क साड़ी की डिमांड
अमीनाबाद और भूतनाथ मार्केट स्थित रमा साड़ी शोरूम के मुखिया उत्तम कपूर ने बताया कि मंगलवार को अधिकतर महिलाओं की लाल बनारसी सिल्क की साड़ी खरीदने की खूब डिमांड रही। उनके पास 2000 से 10,000 रेंज की जितनी भी साड़ियां थी सब बिक गई। साथ ही मंगलवार को पूर्व में बिकी साड़ियों की डिलीवरी भी लेने वालों की भीड़ रही।

उधर, गणेश गंज स्थित छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक कुमार मोतियानी ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सिर्फ साड़ी खरीदने वालों की धूम रही। खरीदारी का सिलसिला रात 9:00 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
मेहंदी रचवाने की मची होड़
हजरतगंज, अमीनाबाद और भूतनाथ बाजार सहित शहर के ब्यूटी पॉर्लरों में महिलाओं में मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। जिन महिलाओं ने पहले से बुकिंग करा रखी थी उन्हें तो ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन कई महिलाओं का घंटों इंतजार के बाद मेहंदी रचाने का नंबर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें