फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले गहरे नाले में गिरा मां के पीछे जा रहा मासूम, तलाश जारी, हड़कंप, तस्वीरें

Mon, 07 Aug 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र के रिवर बैंक कॉलोनी पास नाले के किनारे मकान बनाकर रहने वाले परिवार का मासूम बच्चा रविवार देर शाम अचानक खुले गहरे नाले में गिर गया। लोग जब तक दौड़ते और उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक तेज बहाव मासूम को बहा ले गया। लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, पर देर रात तक वह नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नाराज लोगों ने रोड जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने नगर निगम कर्मियों को बुलाकर तलाश कराने में देर रात तक जुटे रहे। वहीं लोगों का आरोप है कि कई दफा नाले को ढकने के लिए कहा गया मगर कोई सुनवाई न हुई।
विज्ञापन

3 of 5
रिवर बैंक कॉलोनी सी ब्लॉक निवासी रिक्शा चालक जहीर का बेटा नावेद (4) रविवार शाम करीब सात बजे अपने बड़े भाई नूर व बहन संग कमरे में टीवी देख रहा था। उसकी मां शहनाज पानी लेने गई थी। बारिश हो रही थी। तभी मां को जाता देख वह भी पीछे-पीछे निकल गया। नाले के पास बनी सीढ़ियों पर संतुलन बिगड़ने से वह औंधे मुंह नाले में जा गिरा। भाई-बहन ने नावेद को नाले में गिरने पर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जुट गए। परिजन लोगों की मदद से करीब पांच सौ मीटर तक नाले में बच्चे की तलाश करते रहे मगर वह नहीं मिला।

4 of 5
घटना से आक्रोशित लोगों ने रोड जाम करके प्रदर्शन शुरू किया। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को शांत कराया। आननफानन नगर निगम विभाग से टीम बुलाकर नाला खोलकर देर रात तक उसकी तलाश करते रहे मगर वह नहीं मिला। वहीं लोगों का आरोप था कई दफा नगर निगम को पत्र देकर खुला नाला बंद कराए जाने की मांग की गई मगर सुनवाई न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलेजे के टुकड़े को पुकारते-पुकारते बेसुध हो गिर पड़ी मां
मासूम बेटे के नाले में गिरने की खबर मां शहनाज को मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रोते बिलखते भागी और नाले में कूदकर बेटे को तलाशने लगी मगर वह नहीं मिला। बेटे के गुम होने के गम में वह गश खाकर गिर गई। मोहल्ले के लोग उसका ढाढंस बंधाने में जुटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें