फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख दिखा रहे चीन को सबक सिखाना जरूरी, पुतला जलाकर दिखाया आक्रोश, तस्वीरें

Sun, 06 Aug 2017 11:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश की स्वदेशी  संकल्प रथयात्रा रविवार को राजधानी पहुंची। इस दौरान मंच कार्यकर्ताओं  ने हजरतगंज में चीन का पुतला फूंक कर स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर रथयात्रा प्रभारी सुरेश कुमार नागर ने कहा कि जिस तरह भारत को चीन आंखें दिखा रहा है, उसके बाद अब उसे सबक सिखाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करना होगा।
विज्ञापन

2 of 4
मंच के क्षेत्रीय मंत्री अजय कुमार ने बताया कि 28 जून को काशी से शुरू हई स्वदेशी संकल्प रथयात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में  स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
इस दौरान भाजपा महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा आदि मौजूद रहे। उधर, चीन की दादागीरी के खिलाफ कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी धरना दिया।
विज्ञापन

4 of 4
जनहित संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फहीम सिद्दीकी, शराबबंदी संघर्ष समिति अध्यक्ष मुर्तजा अली, इंडियन नेशनल लीग अध्यक्ष पीसी कुरील, जन एकता मंच अध्यक्ष डीके यादव, मुस्लिम फोरम के डॉ. आफताब आलम, मुस्लिम समाज परिषद अध्यक्ष मोहम्मद शुएब भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें