फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में काल बनी कार, सात को रौंदा एक की मौत, फिर जबरदस्त बवाल

Mon, 23 Oct 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 4
फैजाबाद के थाना पूराकलंदर के बिल्हर घाट से जमूरतगंज मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे एक अनियंत्रित कार ने अलग-अलग जगहों पर सात लोगों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि छह की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रामपुर सर्धा के पास गाड़ी को आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार में सवार चालक समेत तीन लोग गन्ने के खेत में भाग गए।

पूरा बाजार-बिल्वहरिघाट-जमूरतगंज होते हुए बिना नंबर की एक कार पूराकलंदर की ओर जा रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। उनके शराब पिए होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार भवानीपुर चौराहे पर अनियंत्रित हो गई और एक महिला व सात वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां से कार ने महेशपुर के पास ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार एक होमगार्ड व युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन

2 of 4
इसके बाद कार ने रामपुर सर्धा गांव के सामने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। बेकाबू कार शांतिपुर के पास पहुंची तो सड़क पर ग्रामीणों को खड़ा देख तीनों भागने लगे। आक्रोशित भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

3 of 4
हादसे में नरियावा निवासी 65 वर्षीय जमुना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंगोली निवासी जवाहर लाल तिवारी (34) का एक पैर कटने पर व हरिनारायनपुर निवासी मन्नू पांडेय (35) की हालत गंभीर होने पर उन्हे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव दुब्बा पंडित का पुरवा निवासी कृष्णवती व उसका नाती अभिनव तिवारी, महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहर्रमपुर अरती निवासी 45 वर्षीय जगदीश सिंह व मृतक का नाती शिवा यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।(अस्पताल में होता घायलों का इलाज)
विज्ञापन

4 of 4
मौके पर सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय, बसपा नेता करुणाकर पांडेय समेत अन्य ने पहुंचकर घायलों का हाल लिया। सीओ अयोध्या राज कुमार साव ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार लोग भाग गए। खेतों में कॉबिंग कर तलाश की जा रही है। कार पर नंबर नहीं था। उसे पूरी तरह जला दिया गया है। कार किसकी है, पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (हादसे के बाद कार।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें