फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार इनोवा को नियंत्रित नहीं कर सका चालक, शटर तोड़ते हुए दीवार तोड़ा और नाले में घुस गई कार, तस्वीरें

Sat, 03 Apr 2021 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा शहर के गुरुनानक चौराहे के पास स्थित चाहत ऑटो सेल्स में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार दुकान के शटर को तोड़ते हुए दीवार के एक हिस्से को तोड़ते हुए नाले में गिर गई। इस घटना में चालक उमेश सोनी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना निवासी मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि वह गुरुनानक चौराहे के पास चाहत ऑटो सेल्स के नाम पर दुकान चलाता  है। वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देर रात उसे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि काले रंग की एक इनोवा कार दुकान में घुस गई है।  मोहसिन ने बताया कि दुकान का शटर पूरी तरह से  टूट गया है। दुकान के एक हिस्से की दीवार टूट गई। नाले में ऑटो पार्ट्स का सामान भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को नाले से बाहर निकलवाया। चालक उमेश सोनी जेल रोड का रहने वाला है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें