फैजाबाद रोड पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गये। बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया। राहगीरों की सूचना पर गाजीपुर थाने की पुलिस ने कार सवार घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इसमें एक व्यापारी के बेटे इंदिरानगर निवासी मुदित समेत तीन युवक सवार थे। अस्पताल में मुदित व उसके साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है।