राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के रेल विहार चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। हादसे में कार सवार चार लोगों में एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 7
कार
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार सौ किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से इलाके से गुजर रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई।
विज्ञापन
3 of 7
कार
इस टक्कर में एक कार सवार उछलकर नाले में जा गिरा। जबकि बाकी तीन भी कार से बाहर आ गिरे। राहगीरों ने उसे नाले से निकाला और पुलिस को सूचित किया।
4 of 7
कार का एक्सीडेंट
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयर बैग भी टक्कर से फूट गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तहर नष्ट हो गया। कार का नंबर यूपी 30 एन0011 है।
विज्ञापन
5 of 7
एक्सीडेंट
गाड़ी के नंबर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी लखनऊ के बाहर की है और ये लोग कहीं बाहर से आ रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
कार
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।