हादसे में दोनों वाहन पलट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को ट्रॉमा भिजवाया, जहां इलाज के दौरान तीन महिला और एक पुरुष की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हैं। इसमें से 26 को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि मुर्गी का दाना लदा ट्रक लखनऊ से हरदोई जा रहा था। आगे एक बाइक पर सवार दो युवक चल रहे थे। रहमानखेड़ा गांव के पास किसान केंद्र के सामने बाइक अचानक लहराई।
ट्रक चालक ने टक्कर बचाने की कोशिश में स्टेयरिंग को बायीं तरफ मोड़ा तो वाहन सड़क से नीचे कच्ची मिट्टी पर उतर गया। चालक ने वापस सड़क पर ट्रक लाने के लिए स्टेयरिंग दायीं तरफ काटी। इस कोशिश में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे।
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और सवारियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। बस में चालक-परिचालक सहित करीब 35 सवारी थीं। बाइक सवार युवक नथईखेड़ा उन्नाव निवासी संदीप (26) है।
घायलों को मोहनलालगंज और काकोरी सीएचसी ले जाया गया, जहां माल निवासी मनीष, ज्ञानवती और श्यामू की पत्नी के अलावा हरदोई के बिलग्राम निवासी अब्दुल अजीज को भर्ती कर लिया गया। जबकि 31 लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शाम तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। सिर्फ काकोरी निवासी संतोष दीक्षित (26) को ही पहचाना जा सका है।