फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली: वर्दी पाने को 947 अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम, 11 को फतेहपुर और गोंडा के नौजवानों की बारी

Fri, 10 Jan 2025 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अग्निवीर भर्ती रैली में पहले दिन वर्दी पाने के लिए 947 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। 11 को फतेहपुर और गोंडा के नौजवानों की बारी है। 
विज्ञापन
1 of 6
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से अग्निवीर भर्ती रैली छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन कानपुर नगर के अभ्यर्थियों ने मैदान में दमखम दिखाया। अग्निवीर बनने के लिए जोर लगाया। कुल 947 अभ्यर्थियों ने रैली में हिस्सा लिया।

छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम के बाहर बीते गुरुवार रात दो बजे से ही अभ्यर्थियों का रेला उमड़ना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह तक अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट शुरू हो गया। जहां दौड़, लंबी कूद, जिगजैग आदि में अभ्यर्थियों ने अपनी ताकत व जोश का परिचय दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (यूपी और यूके) भर्ती कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में अग्निवीरों के लिए भर्ती रैली शुक्रवार से शुरू हुई। भर्ती रैली के पहले दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) श्रेणी के लिए कानपुर नगर जिले के तहत कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद
उन्होंने आगे बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए कुल 1245 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 947 अभ्यर्थियों ने रैली में हिस्सा लिया। जोकि कुल अभ्यर्थियों की संख्या का 76.06% है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अप्रैल, 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम(सीईई) पास करने वाले अभ्यर्थी शुक्रवार से 22 जनवरी तक होने वाली भर्ती रैली में भाग ले रहे हैं। 
 

4 of 6
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद
भर्ती रैली में 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के करीब दस हजार शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी भाग लेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद

मौसम ने दिया अभ्यर्थियों का साथ

शुक्रवार सुबह सर्द मौसम में जहां अभ्यर्थियों ने अपने जोश से गर्मी भर दी। वहीं मौसम की नरमियत ने भी उनका साथ दिया। हालांकि बीती रात दो बजे रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सुबह खिली धूप ने अभ्यर्थियों को राहत दी। उन्होंने जमकर दमखम दिखाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद
फतेहपुर व गोंडा के अभ्यर्थी होंगे शामिल
जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया कि शनिवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) श्रेणी के लिए फतेहपुर व गोंडा के अभ्यर्थी शामिल होंगे। फतेहपुर जिले के अंतर्गत बिंदकी, फतेहपुर, खागा तहसील और गोंडा जिले के तहत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें