21 अगस्त को रिलीज को रही केतन मेहता निर्देशित फिल्म मांझी रिलीज से पहले ही यूपी में टैक्स फ्री हो गई है। किसी फिल्म को रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया जाना एक बड़ी बात होती है। यकीनन इस फिल्म में कुछ ऐसा रहा होगा कि यूपी की कैबिनेट को लगा कि यह फिल्म यूपी के दर्शकों के लिए टैक्स फ्री हो। चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी 9 दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
2 of 9
‘मांझी : द माउंटेन मैन’ एक व्यक्ति की असल जिंदगी पर बनी फिल्म है। यह फिल्म बिहार के एक मजदूर दशरथ मांझी के जीवन को पर्दे पर उतारती है। दशरथ एक मजदूर थे और उनकी बीवी की मौत पानी लाते वक्त पहाड़ के दर्रे में गिरकर मर जाने की वजह से हुई। उनकी पत्नी फाल्गुनी देवी का इलाज इसलिए अच्छे अस्पताल में नहीं हो सका क्योंकि अस्पताल उस गांव से 70 किमी दूर था।
विज्ञापन
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
3 of 9
गांव की भौगोलिक संरचना कुछ ऐसी थी कि यदि गांव के पास ही पड़ने वाले पहाड़ से बीच का रास्ता निकाल लिया जाए तो वहां शहर का रास्ता महज 10 किमी रह जाता है। बीवी का इजाब वहां के स्थानीय वैद्य ने शुरू किया लेकिन वह बच न सकीं। तभी दशरथ मांझी के दिल में ख्याल आया कि वह इस पहाड़ को तोड़कर रास्ता बनाएंगे। जाहिर सी बात है यह विचार गांव के लोगों को हास्यास्पद लगा और दशरथ को पागल कहा जाने लगा।
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
4 of 9
पहाड़ काटने का काम वाकई बहुत बड़ा था। इसके लिए दशरथ को अपनी मजदूरी छोड़नी पड़ी। अपने जानवरों को बेंचकर उन्होंने छेनी, हथौड़ा और फावड़ा खरीदा। इसके बाद वह पहाड़ काटने के काम में जुट गए। धीरे-धीरे यह चर्चा गांव के बाहर भी होने लगी। लोग दशरथ को पहाड़ काटता देखने के लिए आते। हालात ऐसे भी बने जब दशरथ के सामने पेट भर खाने का संकट आने लगा।
विज्ञापन
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
5 of 9
खुद को मजाक बनाए जाने को लगातार उपेक्षित करते रहे दशरथ दिन-रात पहाड़ काटने का यह काम करते रहे। करीब 22 साल के बाद दशरथ ने पहाड़ के बीच से करीब 25 फुट का उबड़ खाबड़ गलियारा बना दिया। इसके बाद इस पर सड़क निर्माण का काम शुरु हो पाया।
विज्ञापन
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
6 of 9
80 के दशक के आखिरी वर्ष में सड़क बनाने के बाद दशरथ राष्ट्रपति से मिलने के लिए गया से पैदल दो माह में दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन राष्ट्रपति से मिल नहीं सके।
विज्ञापन
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
7 of 9
2007 में वह बिहार के तत्कालिक मुख्यमंत्री नितिश कुमार की जनता दरबार में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों से मिलने के लिए उठे तो उन्होंने दशरथ मांझी को अपनी कुर्सी पर बैठा दिया। इससे पहले वे मुख्यमंत्री के पास प्लास्टिक वाली कुर्सी पर बैठे थे। बाद में मांझी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ही बैठ कर संवाददाताओं से बातचीत की। इसी साल दशरथ मांझी की मौत कैंसर की वजह से हुई।
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
8 of 9
केतन मेहता और नवाजुद्दीन शिद्दकी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अपने विषय के अलावा इसलिए विवादों में आ गई क्योंकि यह फिल्म रिलीज के पहले ही इंटरनेट में लीक हो गई। फ़िल्म की प्रीव्यू कॉपी कई टॉरेंट वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी और इस पर ओरिजनल फ़िल्म का मार्क भी लगा हुआ था।
जानिए यूपी में टैक्स फ्री होने वाली फिल्म 'मांझी' से जुड़ी 9 रोचक बातें
9 of 9
टॉरेंट वेबसाईट के आंकड़ों के मुताबिक़ इस फ़िल्म फ़ाईल को कम से कम 5 हज़ार से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और यह अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इंटरनेट पर अभी कुछ समय पहले मोहल्ला अस्सी के लीक होने के ट्रेलर लीक होने की चर्चा थी। अनुराग कश्यप की फिल्म अग्ली भी रिलीज से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई थी।