इसके अलावा प्रात: 9:30 बजे अमेठी स्थित पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइंस के कार्यक्रम में एसपी अर्पण रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। सुबह 10 बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया।