फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 70 आईपीएस अफसरों के तबादले

Sat, 15 Oct 2016 01:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात 34 जिलों के कप्तान सहित कुल 70 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। छह डीजी स्तर के अफसरों और चार आईजी स्तर के अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है। देखें पूरी लिस्ट-
विज्ञापन

2 of 11
शलभ माथुर को कानपुर से इलाहाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। बबलू कुमार को मथुरा से हटाकर मुजफ्फरनगर का नया कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
डीजी पीके तिवारी को रूल्स एवं मैनुअल के साथ ही पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जीपी शर्मा को पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी बनाया गया है। आलोक प्रसाद को डीजी एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का जिम्मा दिया गया है।

4 of 11
हितेश चंद्र अवस्थी को डीजी एसीओ व वीके गुप्ता को डीजी होमगार्ड बनाया गया है। आरएन सिंह को डीजी सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

5 of 11
आईजी भगवान स्वरूप को रेलवे के बजाय आईजी अपराध बनाया गया है। जसवीर सिंह को आईजी होमगार्ड से आईजी फायर सर्विस व प्रेम प्रकाश को आईजी एटीएस सीतापुर से पीटीएस उन्नाव बनाया है। इसी प्रकार पद्मजा चौहान को आईजी एसीओ से आईजी टेलीकॉम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

6 of 11
प्रभारी डीआईजी बनाकर प्रमोशन से पहले ही दे दी रेंज: प्रदेश सरकार ने पुलिस कप्तानों को प्रमोशन से पहले ही डीआईजी रेंज बनाया है। इसके लिए अखिलेश यादव सरकार ने नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन

7 of 11
सरकार ने पांच पुलिस कप्तानों को प्रभारी उप महानिरीक्षक बनाकर उन्हें नई तैनाती दी है। इनमें दो अफसरों को तो रेंज की कमान तक सौंप दी है। इनमें राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव को सरकार ने प्रभारी डीआईजी बनाकर अलीगढ़ रेंज दे दी है। इसी प्रकार के एस इमैनुअल को मेरठ रेंज सौंपी है।

8 of 11
इसके अलावा विजय भूषण को ईओडब्ल्यू में प्रभारी डीआईजी बनाया है। मोदक राजेश डी राव को प्रभारी डीआईजी होमगार्ड व अनिल कुमार राय को प्रभारी डीआईजी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद बनाया है।

9 of 11
इस बारे में प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा कहते हैं कि वर्ष 2003 बैच के इन अफसरों की डीपीसी होने वाली है। इनका जल्द ही प्रमोशन होगा। इसलिए प्रभारी डीआईजी बनाकर इन्हें तैनाती दी गई है।

10 of 11
जब प्रमोशन हो जाएगा तब इन्हें नियमित चार्ज मिल जाएगा। प्रमुख सचिव कहते हैं कि जब भी कोई पद खाली होता है तो उसमें प्रभारी के तौर पर अफसरों की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन

11 of 11
देखें लिस्ट...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें