68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी में पहले से चयनित अभ्यर्थी यदि फेल होते हैं तो उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी चयनित घोषित होंगे, उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शिक्षक भर्ती
- फोटो : pti
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी की कार्यवाही तेजी से चल रही है। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद नए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
शिक्षक भर्ती
प्रभात कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से भर्ती परीक्षा की जांच को लेकर बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय में शपथपत्र प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें अनियमितता सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित किए जाने, स्क्रूटनी के बाद संशोधित परिणाम जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर सरकार अपना पक्ष रखेगी।
4 of 5
sepoy recruitment exam
- फोटो : amar ujala
अगली भर्ती परीक्षा त्रुटिहीन बनाने की कवायद
बेसिक शिक्षा विभाग अगली भर्ती परीक्षा को त्रुटिहीन बनाने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए विभाग की सचिव मनीषा त्रिघटिया की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।
इसमें शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक संजय सिन्हा, बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह और परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव सदस्य हैं।